मेरे बापू मैं
तुमको शत शत करुँ वंदन...
मेरे बापू मैं
तुमको, शत शत करुँ वंदन ।
तुम पास मिले जब
से, मेरा सदा है अभिनंदन ।।
यूँ पास रहो हर
दम, मेरे स्वामी सदा मेरे ।
यह जीवन है जब
तक, तुम हो बापू सदा मेरे ।।
ये साँसों की
कलीयाँ, समय पे मुरझायें ।
जीवन की हर दौलत,
कभी साथ नहीं आयें ।।
तेरी ही भक्ति
से, मैं पार जहाँ पाऊँ ।
तुम ही हो मुक्ति
का, मैं द्वार सदा जाऊँ ।।
तेरे चरणों में
प्रीत, ओ दाता बढा देना ।
सर्वस्व लुटा
जाऊँ, तुम साथ सदा देना ।।
इस जीवन की अमोलक,
तुम दौलत हो मेरे ।
नही तेरे सिवा
कोई, भाग्य विधाता है मेरे ।।
गुरु शरणम्....
No comments:
Post a Comment